July 26, 2024
आईपीएल नीलामी 2022

आईपीएल नीलामी 2022: जानिए किसकी कितनी लगी बोली

Share on

आईपीएल नीलामी 2022 के मार्की सेट्स में भारत के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सबसे महंगी बोली लगी है, कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही, कोलकाता को अब कप्तानी करने के साथ-साथ एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज मिल गया है। अय्यर के लिए कई टीमों ने बोली लगाई, लेकिन कोलकाता ने इसमें बल्लेबाज़ी मार ली। शुरुआत में बैंगलोर, दिल्ली और लखनऊ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बोली लगाई और बाद में गुजरात टाइटन्स भी इसमें शामिल हो गई। अंत में कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपये से के नाम पर मुहर लगा दी।

आईपीएल नीलामी 2022 में कोलकाता ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी वापस लाने में कामयाब रही। नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रही बोली में केकेआर ने कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया, इससे पहले 2020 की नीलामी में उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

शिखर धवन पहले खिलाड़ी थे जिन पर राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ को हासिल करने के लिए सभी में होड़ लगी हुई थी। बाद में राजस्थान पीछे हट गया और जल्द ही दिल्ली ने भी कदम पीछे हटा लिए और पंजाब ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में डेयरडेविल्स) के बाद पंजाब आईपीएल में धवन की पांचवीं टीम होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ये उपलब्धि हासिल करने वाली बनी पहली टीम

दिल्ली और राजस्थान के बीच ऑफ स्पिनर रवि चंद्रन अश्विन को चुनने के लिए लगी बोली में जयपुर की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल नीलामी 2022 में,  उन्हें 5 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और दिल्ली कैपिटल्स के बाद राजस्थान अश्विन की पांचवीं टीम होगी।

उनकी पूर्व टीम दिल्ली और गुजरात ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा में काफी दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली से बाहर निकलने और पंजाब की बोली में शामिल होने से पहले दोनों फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाई। आखिरकार 9.25 करोड़ रुपये में पंजाब ने रबाडा को हासिल कर लिया।

राजस्थान में अश्विन के साथ ट्रेंट बोल्ट भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 149 आईपीएल मैचों में 8.17 की इकॉनमी रेट से 176 विकेट लिए हैं और नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल नीलामी 2022 में राजस्थान ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा है।

गुजरात ने भारत के मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मुहम्मद शमी के लिए गुजरात और बैंगलोर के बीच बोली लगी लेकिन जब बैंगलोर ने कदम पीछे हटाया, तो शमी गुजरात के हिस्से में चले गए।

2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले फाफ डुप्लेक्स में शुरू में उनकी पूर्व टीम ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बैंगलोर ने चेन्नई से आगे निकल कर बोली लगाई और फिर उसे दिल्ली के खिलाफ बोली लगानी पड़ी।आखिरकार बैंगलोर ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्वेंटिन डिकॉक के लिए चेन्नई और लखनऊ ने बड़ी छलांग लगाई। उनकी पूर्व टीम मुंबई भी इस दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

आईपीएल नीलामी 2022 की बोली में दिल्ली को भले ही धवन न मिले हों, लेकिन डेविड वॉर्नर के रूप में उनके पास बेहतरीन विकल्प है. चेन्नई और मुंबई ने इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन दिल्ली को वॉर्नर 6.25 करोड़ रुपये में मिल गए। संयोग से, वार्नर ने अपनी आईपीएल यात्रा दिल्ली के साथ शुरू की थी जब वह दिल्ली डेयरडेविल्स में थे।