July 26, 2024
महान गायिका लता मंगेशकर

महान गायिका लता मंगेशकर का निधन

Share on

महान गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं रविवार को तड़के उनका निधन हो गया। वह 92 साल की थीं और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। महान गायिका लता मंगेशकर को 9 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। कल उनकी तबीयत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। लेकिन

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक मिडिल क्लास मराठी परिवार में हुआ था। पहले उनका नाम ‘हेमा’ रखा गया था, लेकिन जब उनकी उम्र पांच साल हुई तो माता पिता ने उनका नाम लता रख दिया।

लता अपने सभी बहन भाइयों मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ में सबसे बड़ी थी, उनके पिता गायक और रंगमंच के कलाकार थे।

लता मंगेशकर के सम्मान में उच्च सदन की कार्यवाही 1 घंटे के लिए स्थगित