July 26, 2024
लता मंगेशकर

image rajya sabha tv

लता मंगेशकर के सम्मान में उच्च सदन की कार्यवाही 1 घंटे के लिए स्थगित

Share on

राज्यसभा सदस्यों ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। वेंकैया नायडू ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान प्ले बैक सिंगर, एक दयालु महिला और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है और संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति हुई जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है।

महान गायिका लता मंगेशकर का निधन

आपको बता दें कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों ने विदाई दी।