July 26, 2024
International women's day

Photo:- social media

International women’s day पर कांग्रेस पार्टी का महिला मार्च

Share on

आज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक महिला मार्च निकाला गया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. लेकिन कांग्रेस राजनीति के मैदान में अभी भी सक्रिय रहने की कोशिश कर रही है।

यूपी कांग्रेस की महिला शाखा ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए ‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ थीम के तहत लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर राष्ट्रीय इकाई के साथ एक मार्च का आयोजन किया है।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व वाले इस मार्च में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। देश भर से कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी मार्च में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने कहा कि महिला मार्च लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदराबाद में वीरांगना ओदा देवी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगा।

कांग्रेस के इस मार्च में समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा और फिल्म जगत से जुडी महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मार्च एकता और राजनीति में सभी की भागीदारी का संदेश देने के लिए निकाला जा रहा है।

एग्जिट पोल: जानिये उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांचो राज्यों में किसकी सरकार बन रहे है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर निकाले गए मार्च में नीता डिसूजा ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के बारे में कहा, कि कांग्रेस के लिए यह केवल एक चुनावी वादा नहीं है बल्कि आंदोलन है। कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण की केवल बात नहीं करती बल्कि उस पर अमल भी करती है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी लखनऊ में इस मार्च का नेतृत्व करेंगी। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” नाम से एक अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को बढ़ावा देने का फैसला किया है।

कांग्रेस प्रभारी शाहाना सिद्दीकी ने कहा कि मार्च में हिस्सा लेने वाली कुछ महिलाओं को स्कूटी और स्मार्टफोन दिए जाएंगे.