July 27, 2024
रूस-यूक्रेन युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था

रूस यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन में कल रात क्या कुछ घटा

Share on

रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान दक्षिणी शहर खेरसान पर रूसी सैनिकों के कब्जे की खबरें आ रही हैं। खैरसान की आबादी करीब ढाई लाख है।

खैरसान के मेयर और सरकार सहायता एजेंसियों से भोजन और दवा की आपूर्ति सुनिश्चित करने और घायलों को निकालने के लिए अपील कर रहे हैं।

इस बीच, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आपातकालीन सेवाएं रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी मिसाइल हमलों के कारण आवासीय भवनों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन में अंधेरा हो रहा है, और कल रात रूसी सेना देश के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों, कीव और खार्किव पर आगे बढ़ी है।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन के आधे से ज़्यादा संबोधन में रूस यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की स्थिति पर बात की।

यूक्रेन पर रूसी बमबारी में भारतीय छात्र की मौत, भारतीयों को तुरंत कीव छोड़ने की सलाह

इसके अलावा:

आखिरी घंटे में रूसी पैराट्रूपर्स खार्किव शहर में उतरे हैं। खार्किव शहर में रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान मंगलवार को हुई बमबारी में दर्जनों नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी शहर खेरसान पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी विमानों के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में, अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ओक्साना मार्कोवा को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।

उन्होंने इस सप्ताह अमेरिकी सांसदों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिसमें यह आरोप भी शामिल है कि रूस यूक्रेन युद्ध में रूस ने यूक्रेन में वैक्यूम बमों का इस्तेमाल कर रहा है।

खार्किव में रूसी बमबारी से दर्जनों नागरिकों की मौत युद्ध अपराध: यूक्रेन के राष्ट्रपति

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अब तक लगभग छह लाख लोग यूक्रेन से निकल चुके हैं।

पश्चिमी कंपनियों बोइंग और एग्ज़ॉन मोबिल ने भी रूस के साथ संबंध तोड़ लिए हैं।

रूस समर्थक देश बेलारूस ने यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढाकर दोगुनी कर दी है।