July 26, 2024
प्रतिबंध

रूस यूक्रेन संकट: रूस पर ब्रिटेन के कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Share on

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में प्रमुख रूसी बैंकों की संपत्ति को फ्रीज करते हुए रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन “पूरी तरह से अपना बचाव कर रहा है” और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को “खूनी हमलावर” कहा।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस पर निम्नलिखित प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

सभी प्रमुख रूसी बैंकों की यूके में उनकी संपत्तियां फ्रीज हो जाएंगी और उन्हें यूके की अर्थव्यवस्था से बाहर रखा जाएगा। नतीजतन, ये बैंक स्टर्लिंग पाउंड नहीं जुटा पाएंगे और उनका भुगतान यूके के माध्यम से संभव नहीं होगा। इसमें रूस के वीटीबी बैंक को पूरी तरह से फ्रीज करना भी शामिल है।

ऐसा कानून बनाया जायेगा रूसी कंपनियों और राज्य को यूके के बाजारों से उधार लेने या धन जुटाने से रोकेगा।

बैंकों के अलावा 100 अन्य व्यक्तियों और कंपनियों की संपत्ति भी फ्रीज की जाएगी।

यूक्रेन-रूस तनाव: रूस की सैन्य कार्रवाई की घोषणा, यूक्रेन में इमरजेंसी लागू

रूस सैन्य कार्रवाई: पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों से कहा हथियार डाल दो

रूसी एयरलाइन एरोलॉफ्ट के यूके में उतरने पर प्रतिबंध लगा दी जाएगी।

सैन्य-प्रकार के निर्यात की अनुमति देने वाले दोहरे निर्यात लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन तेल रिफाइनरियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-टेक उपकरण रूस को निर्यात करना बंद कर देगा।

यूके के बैंकों में रूसी नागरिकों पैसे जमा करने की एक सीमा होगी।

बोरिस जॉनसन का कहना है कि संभव है कि रूस को स्विफ्ट भुगतान प्रणाली से बाहर कर दिया जाये, इसके अलावा और भी “बहुत कुछ संभव है।”

यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन करने के लिए बेलारूस को भी इसी तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

ब्रिटेन ईस्टर की छुट्टियों से पहले आर्थिक अपराध विधेयक के कुछ हिस्सों को भी लागू करेगा।

रूस यूक्रेन सैन्य कार्रवाई: रूस-यूक्रेन तनाव पर भारत ने जताई गहरी चिंता

यूक्रेन-रूस संकट का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?